मध्यप्रदेश में 12 नवंबर के बाद पडेगी कड़ाके की ठंड, चंबल में हल्की बारिश के आसार; अभी बढ़ा रहेगा रात का तापमान

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 12 नवंबर के बाद पडेगी कड़ाके की ठंड, चंबल में हल्की बारिश के आसार; अभी बढ़ा रहेगा रात का तापमान

BHOPAL. मध्यप्रदेश में 12 नवंबर के बाद मौसम का रुख बदल जाएगा। मौसम नैज्ञानिकों के अनुसार 4 दिन बाद पारे में गिरावट होगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। लेकिन तब तक रात में तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा। 09 नवंबर (बुधवार) को चंबल में हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी शहरों में बादल छाएं रहने की संभावना है।



वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून सक्रिय है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके चलते 12 नवंबर तक रात में तापमान बढ़ा रहेगा। इसके बाद तेज ठंड के आसार हैं। खासकर रात के तापमान में गिरावट होगी।



चंबल-बघेलखंड में हो सकती है बूंदा-बांदी



चंबल के अलावा ग्वालियर-बघेलखंड में भी बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड बढ़ जाएंगी।



अभी एक हफ्ते तक हल्की गर्मी,  9 नवंबर से नया सिस्टम एक्टिव



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीसरा सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान से होते हुए दो सिस्टम गुजर चुके हैं। मध्यप्रदेश में नवंबर में अभी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा। इसके 4 दिन बाद तेज ठंड पड़ने के आसार हैं।



बादलों के कारण रात का पारा चढ़ेगा



बादल छाने के कारण रात का पारा ज्यादा चढ़ेगा। वैज्ञानिकों का कहना कि सूर्य की किरणें दिन में धरती पर तो आ जाएंगी, लेकिन बादल छाने के कारण गर्मी रात को ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा पाती। इससे रात का पारा चढ़ जाएगा, जिससे हल्की गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, 2 दिन से सूरज का असर भी कम देखने को मिल रहा है।


Madhya Pradesh MP News Cold Madhya Pradesh after 4 days 12 नवंबर के बाद एमपी में बढ़ेगी ठंड मध्यप्रदेश के चंबल में बारिश मध्यप्रदेश में 4 दिन बाद ठंड cold will increase MP after November 12 light rain Chambal on number 9 rain Chambal एमपी न्यूज
Advertisment